नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता ग्लोटिस लिमिटेड का शेयर 129 रुपये के अपने निर्गम मूल्य से करीब 35 प्रतिशत की गिरावट के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 31.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर इसने 84 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 34.88 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 810.37 करोड़ रुपये रहा।
ग्लोटिस लिमिटेड के 307 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बुधवार को बोली के अंतिम दिन 2.05 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 120-129 रुपये प्रति शेयर था।
चेन्नई स्थित कंपनी का आईपीओ 160 करोड़ रुपये के नए शेयर और 147 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।
भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
