scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईईएक्स के बिजली कारोबार में जुलाई-सितंबर तिमाही में 16 प्रतिशत की वृद्धि

आईईएक्स के बिजली कारोबार में जुलाई-सितंबर तिमाही में 16 प्रतिशत की वृद्धि

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) बिजली कारोबार मंच आईईएक्स (आईईएक्स) की जुलाई-सितंबर तिमाही में विद्युत व्यापार मात्रा सालाना आधार पर 16.1 प्रतिशत बढ़कर 3521.7 करोड़ यूनिट रही।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने समीक्षाधीन तिमाही में 44.22 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्रों का कारोबार किया, जो सालाना आधार पर 30 प्रतिशत कम है।

जुलाई-सितंबर में जलविद्युत, पवन एवं कोयला आधारित उत्पादन में वृद्धि के परिणामस्वरूप एक्सचेंज में नगदी बढ़ गई जिसके परिणामस्वरूप डीएएम (डे अहेड मार्के) और आरटीएम ( वास्तविक समय पर) कीमतों में पर्याप्त गिरावट आई।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में डे-अहेड मार्केट यानी एक दिन बाद की आपूर्ति के लिए बाजार समाशोधन मूल्य सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत घटकर 3.93 रुपये प्रति यूनिट रहा।

वास्तविक समय पर बिजली आपूर्ति के लिए कारोबारी मात्रा सितंबर 2025 में सालाना आधार पर 16.1 प्रतिशत घटकर 3.51 रुपये प्रति यूनिट हो गई।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments