scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतओला घरेलू स्तर पर विकसित ‘फेराइट मोटर’ के लिए सरकारी प्रमाणन पाने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

ओला घरेलू स्तर पर विकसित ‘फेराइट मोटर’ के लिए सरकारी प्रमाणन पाने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) ओला इलेक्ट्रिक घरेलू स्तर पर विकसित ‘फेराइट मोटर’ के लिए सरकारी प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली दोपहिया ईवी विनिर्माता बन गई है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने बयान में कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो चुंबक वाले आयातित दुर्लभ खनिजों के उपयोग से तैयार मोटर पर निर्भरता को समाप्त कर देगी।

ओला इलेक्ट्रिक की ‘फेराइट मोटर’ को भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित एआईएस 041 के अनुसार कठोर प्रदर्शन सत्यापन एवं अनिवार्य मोटर पावर परीक्षणों से गुजरने के बाद ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर (तमिलनाडु) द्वारा प्रमाणन प्रदान किया गया है।

एआईएस 041 एक ऑटोमोटिव उद्योग मानक (एआईएस) है जो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने जारी किया है।

बयान में कहा गया कि इस प्रमाणन के साथ ओला इलेक्ट्रिक अपने आगामी वाहनों में ‘फेराइट मोटर’ को लगाना शुरू कर देगी जिससे लाखों भारतीय उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि ‘फेराइट मोटर’ दुर्लभ खनिजों से बनी मोटर के बराबर दक्षता, प्रदर्शन एवं स्थायित्व प्रदान करती है जबकि लागत में कमी लाती है और आपूर्ति श्रृंखला में उतार-चढ़ाव को कम करती है।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments