scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमविदेशझारखंड : नाबालिग से बलात्कार, एक अन्य का यौन उत्पीड़न ; आठ आरोपी हिरासत में लिए गये

झारखंड : नाबालिग से बलात्कार, एक अन्य का यौन उत्पीड़न ; आठ आरोपी हिरासत में लिए गये

Text Size:

दुमका, चार अक्टूबर (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में एक लड़की के साथ बलात्कार और एक अन्य का यौन्य उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात रानेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हुई जब दोनों एक मेले से घर लौट रही थीं।

पुलिस उपाधीक्षक एकुद डुंगडुंग ने बताया कि पीड़िताओं के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

रानेश्वर पुलिस थाने के प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में चार नाबालिगों सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भाषा रवि कांत रवि कांत सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments