scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतऑडी इंडिया की खुदरा बिक्री जनवरी-सितंबर में 18 प्रतिशत घटी

ऑडी इंडिया की खुदरा बिक्री जनवरी-सितंबर में 18 प्रतिशत घटी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी इंडिया की इस साल के पहले नौ महीनों में बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत घटकर 3,197 इकाई रही।

कंपनी ने पिछले साल जनवरी-सितंबर की अवधि में 3,889 इकाइयों की खुदरा बिक्री की थी।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साल बाजार में अनोखी गतिशीलता देखने को मिली है, जिसने लक्जरी कार खंड को चुनौती दी है। इस दौरान हमने अपने ग्राहकों के लिए सार्थक अनुभव बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।’’

उन्होंने कहा कि जटिल बाजार परिस्थितियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बावजूद, जीएसटी 2.0 और त्योहारी मांग में तेजी से कंपनी को साल का अंत सकारात्मक होने की उम्मीद है।

वाहन विनिर्माता ने बताया कि जनवरी-सितंबर की अवधि में कंपनी के पुरानी कारों के कारोबार में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments