नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) जिनकुशल इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 121 रुपये से मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर की शुरुआत 125 रुपये पर हुई जो निर्गम मूल्य से 3.30 प्रतिशत अधिक है।
बाद में हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान बीएसई में यह 5.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 128 रुपये और अंत में 0.50 प्रतिशत चढ़कर 121.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
एनएसई पर यह 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 121.66 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 466.77 करोड़ रुपये रहा।
जिनकुशल इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत सोमवार को 65.10 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी ने निर्गम के लिए मूल्य दायरा 115-121 रुपये प्रति शेयर रखा था।
भाषा निहारिका निहारिका रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
