scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपैनेशिया बायोटेक को यूनिसेफ से 315 करोड़ रुपये मूल्य के पोलियो वैक्सीन की आपूर्ति का ऑर्डर

पैनेशिया बायोटेक को यूनिसेफ से 315 करोड़ रुपये मूल्य के पोलियो वैक्सीन की आपूर्ति का ऑर्डर

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) जैव प्रौद्योगिकी कंपनी पैनेशिया बायोटेक को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) से बाइवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन (बीओपीवी) की आपूर्ति के लिए 3.56 करोड़ डॉलर (लगभग 315 करोड़ रुपये) का एक ऑर्डर मिला है।

पैनेशिया बायोटेक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे यूनिसेफ से लगभग 3.5 करोड़ डॉलर मूल्य के बाइवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन(बीओपीवी) की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक समझौते का पत्र प्राप्त हुआ है। यह आपूर्ति एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2030 तक की अवधि के लिए होगी।

कंपनी ने कहा कि यूनिसेफ की आवश्यकताओं के अनुसार समय-समय पर आने वाले आदेशों के आधार पर वैक्सीन की आपूर्ति की जाएगी।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments