scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

Text Size:

पेशावर, 26 सितंबर (भाषा) उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के कम से कम 11 सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात डेरा इस्माइल खान जिले में उस समय हुआ, जब वाहन ब्रेक फेल हो जाने के कारण खाई में गिर गया। वाहन झोब जिले से डेरा इस्माइल खान को ओर जा रहा था।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से पांच महिला, एक पुरुष और एक बच्चे के शव समेत सात शव बरामद किए गए। तीन घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

भाषा राखी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments