scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसात्विक ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को पूर्ण अभिदान

सात्विक ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को पूर्ण अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) सौर पैनल विनिर्माता सात्विक ग्रीन एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन पूर्ण अभिदान मिल गया।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,42,71,970 शेयरों के मुकाबले 1,55,02,112 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो 1.09 गुना अभिदान है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 1.56 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटे को 1.38 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में एक प्रतिशत अभिदान मिला।

सात्विक ग्रीन एनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 269 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

निर्गम के लिए मूल्य दायरा 442 रुपये से 465 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसके लिए मंगलवार शाम तक आवेदन दिये जा सकते हैं।

सात्विक ग्रीन एनर्जी सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल विनिर्माता है जिसकी परिचालन क्षमता 30 जून, 2025 तक लगभग 3.8 गीगावाट थी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments