scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमविदेशभारत ने नेपाल को विभिन्न क्षतिग्रस्त ढांचों के पुनर्निर्माण में मदद का आश्वासन दिया

भारत ने नेपाल को विभिन्न क्षतिग्रस्त ढांचों के पुनर्निर्माण में मदद का आश्वासन दिया

Text Size:

काठमांडू, 21 सितंबर (भाषा) भारत ने रविवार को आश्वासन दिया कि अगर नेपाल अनुरोध करता है, तो वह इस महीने ‘जेन जेड’ समूह की ओर से किए गए सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के दौरान क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न ढांचों के पुनर्निर्माण में मदद करेगा।

काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के ऊर्जा मंत्री कुलमन घीसिंग के साथ यहां सिंहदरबार स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।

ऊर्जा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान श्रीवास्तव और घीसिंग ने मुख्य रूप से ऊर्जा एवं जल संसाधनों पर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की तथा नेपाल-भारत सहयोग के तहत शुरू की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

सूत्रों के अनुसार, “भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने घीसिंग से कहा कि अगर नेपाल अनुरोध करता है, तो भारत ‘जेन जेड’ समूह के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई विभिन्न संरचनाओं के पुनर्निर्माण में मदद देने के लिए तैयार है।”

भाषा पारुल शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments