scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमविदेशबांग्लादेश में भूकंप का हल्का झटका आया

बांग्लादेश में भूकंप का हल्का झटका आया

Text Size:

ढाका, 21 सितंबर (भाषा) ढाका और बांग्लादेश के कई अन्य हिस्सों में रविवार दोपहर को भूकंप का हल्का झटका आया, जिसका केंद्र छातक, सिलहट में था। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार पत्र ने बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग (बीएमडी) के हवाले से बताया कि दोपहर 12:19 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र ढाका से लगभग 185 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।

बीएमडी के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी रुबैयत कबीर ने ‘प्रथम आलो’ समाचार पत्र को बताया कि चार तीव्रता का यह भूकंप एक हल्का भूकंप था, जिसका केंद्र छातक, सिलहट में था।

बांग्लादेश में भूकंप के दो स्रोत हैं, एक उत्तर में और दूसरा पूर्व में।

ढाका विश्वविद्यालय में भूविज्ञान के पूर्व प्रोफेसर अख्तर ने कहा, ‘उत्तरी स्रोत डौकी फॉल्ट है, जो बांग्लादेश के लिए बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। इसलिए, भले ही आज का भूकंप मामूली था, यह एक चेतावनी संकेत है।’

उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर को बांग्लादेश के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। 5.9 तीव्रता वाले भूकंप का केन्द्र भारत के असम में था।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments