scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शिक्षण संस्थान की छत गिरी, छह बच्चों समेत आठ लोग जिंदा दफन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शिक्षण संस्थान की छत गिरी, छह बच्चों समेत आठ लोग जिंदा दफन

Text Size:

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 21 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक शिक्षण संस्थान की छत गिर जाने के कारण छह बच्चों समेत आठ लोग जिंदा दफन हो गये तथा तीन अन्य घायल हो गये। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार शाम लाहौर के उत्तर-पश्चिम से लगभग 120 किलोमीटर दूर हाफिजाबाद शहर में हुई।

पंजाब आपातकालीन विभाग के बचाव दल 1122 के अनुसार, जब संस्थान की छत गिरी, उस वक्त कक्षा में दो शिक्षक और नौ छात्र मौजूद थे।

रेस्क्यू 1122 ने एक बयान में कहा, ‘‘वे मलबे में दब गए थे। बचाव दल ने चार छात्रों को जीवित निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनमें से एक की मौत हो गई।’’

बयान के अनुसार, सात अन्य लोगों — छह से दस साल की उम्र के पांच छात्रों और उनके दो शिक्षकों — के शव बरामद कर लिए गए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि हाल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण संस्थान की इमारत की संरचना कमजोर हो गई थी।

भाषा सुभाष देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments