scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत रत्न एवं आभूषण प्रदर्शनी में चार दिन में 25-30 टन की रिकॉर्ड बिक्री

भारत रत्न एवं आभूषण प्रदर्शनी में चार दिन में 25-30 टन की रिकॉर्ड बिक्री

Text Size:

मुंबई, 21 सितंबर (भाषा) अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने रविवार को कहा कि चार दिन की भारत रत्न एवं आभूषण प्रदर्शनी (जीजेएस-2025) – दिवाली संस्करण – में लगभग 25-30 टन की रिकॉर्ड बिक्री हुई।

जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने बयान में कहा, ‘‘जीजेएस का यह संस्करण वास्तव में हमारे उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक अवसर रहा है। भारत के कोने-कोने से आभूषण विक्रेताओं की उत्साही भागीदारी ने हमारे समुदाय की ताकत और एकता साबित की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 25 से 30 टन की बिक्री के साथ, जीजेएस-2025 ने सफलता के नए मानक स्थापित किए हैं। त्योहारी सत्र से ठीक पहले आयोजित इस प्रदर्शनी ने घरेलू उद्योग में नई ऊर्जा का संचार किया है।’’

जीजेएस-2025 की शुरुआत 16 सितंबर को हुई और इसमें 700 से ज्यादा बूथ पर भारतीय आभूषण शिल्पकला का प्रदर्शन किया गया।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments