scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएसबीआई फाउंडेशन ने प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति की घोषणा की

एसबीआई फाउंडेशन ने प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक की सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) शाखा एसबीआई फाउंडेशन ने शुक्रवार को प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025 की शुरुआत की।

एसबीआई फाउंडेशन ने कहा कि इस वर्ष यह कार्यक्रम देश भर में विनम्र और वंचित पृष्ठभूमि के 23,230 मेधावी छात्रों को सशक्त बनाएगा। इसका लक्ष्य अगली पीढ़ी के नेताओं और राष्ट्र-निर्माताओं को तैयार करना है।

इसके अलावा, देश के युवाओं का समर्थन जारी रखने के लिए, एसबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति के लिए 90 करोड़ रुपये देने का वादा किया है।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा, ‘इस वर्ष अपनी प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर, हमें एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति शुरू करते हुए बहुत गर्व हो रहा है।’

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से एसबीआई भारत के 23,230 प्रतिभाशाली युवा प्रतिभाओं को सहायता प्रदान करेगा।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments