नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने शुक्रवार को कहा कि उसने 350 सीसी श्रेणी के अपने सभी दोपहिया वाहनों को बेचने के लिए ऑनलाइन बाजार फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी की 350 सीसी रेंज – बुलेट 350, क्लासिक 350, हंटर 350, गोअन क्लासिक 350 और नई मेटियोर 350, 22 सितंबर, 2025 से फ्लिपकार्ट पर पांच शहरों… बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई में उपलब्ध होंगी।
इन शहरों में ग्राहकों की डिलीवरी और बिक्री के बाद सहायता उनके पसंदीदा रॉयल एनफील्ड अधिकृत डीलर द्वारा पूरी की जाएगी।
कंपनी ने कहा कि फ्लिपकार्ट पर अपनी पसंदीदा रॉयल एनफील्ड 350 सीसी मोटरसाइकिल खरीदने का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को 22 सितंबर, 2025 से लागू होने वाले पूर्ण जीएसटी लाभ भी मिलेंगे।
रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी हमें आज के डिजिटल-प्रथम ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है, जिन्हें अपनी मोटरसाइकिलों को ऑनलाइन देखने और खरीदने के लिए एक सरल और सुविधाजनक तरीका चाहिए।’’
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
