scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवेदांता को नीलामी में आंध्र का पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक मिला

वेदांता को नीलामी में आंध्र का पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) धातु एवं खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश में स्थित पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक को नीलामी प्रक्रिया के जरिये हासिल किया है।

यह खनिज ब्लॉक 152 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और फिलहाल जी4 स्तर की खोज के चरण में है। जी4 स्तर खनिज खोज की सबसे प्रारंभिक अवस्था होती है। इस चरण में व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण कर खनिज संपन्न क्षेत्रों की पहचान की जाती है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि खनन एवं भूविज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश में स्थित पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक के लिए वेदांता को तरजीही बोलीदाता घोषित किया है।

कंपनी ने कहा कि समग्र लाइसेंस का अनुदान कुछ शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगा, जिनमें प्रदर्शन बैंक गारंटी जमा करना, वैधानिक मंजूरियां हासिल करना और राज्य सरकार के साथ आवश्यक समझौते करना शामिल हैं।

समग्र लाइसेंस को औपचारिक रूप से ‘संभावित लाइसेंस-सह-खनन पट्टा’ कहा जाता है। इसके तहत धारक को पहले खनिज क्षेत्र की खोज करने और बाद में खोज के आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होने पर खनन संचालन करने का अधिकार मिलता है।

वेदांता समूह का कारोबार भारत, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लाइबेरिया, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कोरिया, ताइवान और जापान सहित कई देशों में फैला हुआ है। यह कंपनी महत्वपूर्ण खनिजों, धातुओं, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments