scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतयूरो प्रतीक सेल्स के आईपीओ को अंतिम दिन 1.34 गुना अभिदान

यूरो प्रतीक सेल्स के आईपीओ को अंतिम दिन 1.34 गुना अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) डेकोरेटिव वॉल पैनल उद्योग की एक प्रमुख कंपनी यूरो प्रतीक सेल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 1.34 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के पास उपलब्ध विवरण के अनुसार, तीन दिन के आईपीओ में 1,34,64,781 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,79,78,280 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित कोटा को 1.92 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 1.23 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी को 1.05 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

यूरो प्रतीक सेल्स लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपये जुटाए।

यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा 451.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश है, जिसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं है।

आईपीओ का मूल्य दायरा 235 रुपये से 247 रुपये प्रति शेयर है।

यूरो प्रतीक के पास आवासीय और वाणिज्यिक दोनों अनुप्रयोगों के लिए उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला है, जो मुख्य रूप से इसके प्रमुख ब्रांड ‘यूरो प्रतीक’ और ग्लोइरियो के तहत बेची जाती है।

कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments