नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस लिमिटेड की आरंभिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन बृहस्पतिवार को 28 प्रतिशत अभिदान मिला।
आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,31,17,272 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 36,35,150 शेयरों के लिए बोलियाँ प्राप्त हुईं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए निर्धारित हिस्से को 45 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 23 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।
क्रेडोर समर्थित आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 168 करोड़ रुपये जुटाए।
560 करोड़ रुपये का यह सार्वजनिक निर्गम 22 सितंबर को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 284 रुपये से 299 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
ऊपरी स्तर पर, कंपनी का मूल्यांकन लगभग 1,600 करोड़ रुपये है।
यह आईपीओ प्रवर्तकों, एक निवेशक और व्यक्तिगत शेयरधारकों द्वारा 1.87 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है, जिसकी कीमत मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर 560 करोड़ रुपये है।
चूंकि पूरा निर्गम एक ओएफएस है, इसलिए सारी आय कंपनी के बजाय सीधे बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
