नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि डिजिटल व्यक्तिगत सूचना संरक्षण (डीपीडीपी) नियम तैयार हो गए हैं और अगले 10 दिनों में इसे प्रकाशित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन नियमों को व्यापक परामर्श प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है।
वैष्णव ने कहा, ‘‘डीपीडीपी नियम तैयार हैं और कुछ ही दिनों में ये प्रकाशित होने वाले हैं।’’
उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) पर होने वाले सम्मेलन के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ये नियम 28 सितंबर तक जारी कर दिए जाएंगे।
भाषा रमण प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
