scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत ने मालदीव के पांच करोड़ डॉलर के सरकारी बॉन्ड की पुनर्भुगतान समयसीमा बढ़ाई

भारत ने मालदीव के पांच करोड़ डॉलर के सरकारी बॉन्ड की पुनर्भुगतान समयसीमा बढ़ाई

Text Size:

माले, 18 सितंबर (भाषा) भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि भारत ने ”आपातकालीन वित्तीय सहायता” के रूप में मालदीव के पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉन्ड को एक और वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया है।

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि ”मालदीव सरकार के अनुरोध पर” पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल (टी-बिल) के पुनर्भुगतान की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है।

बयान में कहा गया, ‘‘भारत सरकार मार्च, 2019 से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के माध्यम से ऐसे कई ट्रेजरी बिलों की सदस्यता की सुविधा मालदीव को दे रही है और उन्हें सालाना, ब्याज मुक्त रूप से आगे बढ़ा रही है।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘मालदीव सरकार के अनुरोध पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मालदीव के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी ट्रेजरी बिल को एक और वर्ष के लिए लिया है।’’

पुनर्भुगतान की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार थी।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments