scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 88.01 पर

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 88.01 पर

Text Size:

मुंबई, 18 सितंबर (भाषा) भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 88.01 पर आ गया।

कारोबारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के असर का आकलन कर रहे हैं।

अमेरिकी फेड ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कमी की और संकेत दिया कि वह साल के बाकी हिस्से में भी उधारी लागत घटाएगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.93 पर खुला, और फिर गिरावट के साथ 88.01 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे टूट गया।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे बढ़कर 87.85 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 97.03 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments