नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) पिछले कुछ समय से चुनौतियों का सामना कर रही ड्रीमफॉक्स ने घरेलू हवाईअड्डा लाउंज सेवाएं बंद कर दी हैं।
वहीं बुधवार को कंपनी का शेयर लगभग पांच प्रतिशत तक गिर गया।
बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब पांच प्रतिशत टूटकर 131 रुपये प्रति शेयर पर आ गए।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘कंपनी यह बताना चाहती है कि आज से हमारे ग्राहकों के लिए घरेलू हवाईअड्डा लाउंज सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके प्रभाव काफी महत्वपूर्ण होंगे। बाकी घरेलू सेवाएं और अंतरराष्ट्रीय लाउंज व्यवसाय वैसा ही चलेगा जैसे पहले था।’’
ड्रीमफॉक्स ने विशिष्ट विवरण दिए बिना यह भी कहा कि ग्राहकों के साथ अनुबंध अभी भी सक्रिय हैं और वैकल्पिक ग्राहक मूल्य प्रस्तावों पर ग्राहकों के साथ चर्चा जारी है।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
