नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) विजय केडिया समर्थित टेकडी साइबरसिक्योरिटी ने मंगलवार को कहा कि उसने लगभग 39 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 183-193 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ 15 सितंबर को खुलकर 17 सितंबर को बंद होगा।
आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, एंकर निवेशक 12 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
यह आईपीओ पूरी तरह नए शेयरों पर आधारित है। इसमें 20.20 लाख से कुछ अधिक इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जिनका कुल मूल्य 38.99 करोड़ रुपये है।
आईपीओ से प्राप्त 26.09 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग मानव संसाधन में निवेश, 5.89 करोड़ रुपये अहमदाबाद में वैश्विक सुरक्षा संचालन केंद्र स्थापित करने को पूंजीगत व्यय और शेष राशि सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च की जाएगी।
टेकडी साइबरसिक्योरिटी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सनी वाघेला ने कहा, ‘‘इस आईपीओ के माध्यम से, हमारा लक्ष्य उत्तरी अमेरिका, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में अपने वैश्विक विस्तार को गति देना है, साथ ही गुजरात को भारत की साइबर सुरक्षा राजधानी के रूप में स्थापित करना है।’’
कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई मंच इमर्ज पर सूचीबद्ध होंगे।
भाषा अजय
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
