scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र सरकार ने नमो शेतकारी योजना के तहत 91.65 लाख किसानों को 1,892.61 करोड़ रुपये वितरित किए

महाराष्ट्र सरकार ने नमो शेतकारी योजना के तहत 91.65 लाख किसानों को 1,892.61 करोड़ रुपये वितरित किए

Text Size:

मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत 91.65 लाख किसानों को 1,892.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान में बताया गया कि कृषि विभाग ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा राशि वितरण के उपलक्ष्य में मंत्रालय स्थित कैबिनेट हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, कृषि मंत्री दत्तात्रेय भराणे, कैबिनेट सदस्य और मुख्य सचिव राजेश कुमार उपस्थित थे।

केंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की तर्ज पर, राज्य की यह योजना पात्र किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

लाभार्थियों को केंद्र की 6,000 रुपये की वार्षिक सहायता के अलावा, राज्य सरकार से 6,000 रुपये प्रति वर्ष की अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है, जिससे कुल लाभ 12,000 रुपये हो जाता है।

इस किस्त में, अप्रैल-जुलाई 2025 की अवधि के लिए सब्सिडी किसानों के खातों में जमा की गई। सरकार ने इससे पहले राज्य योजना के तहत 93.09 लाख किसानों को 11,130 करोड़ रुपये की छह किस्तें वितरित की थीं।

कृषि मंत्री भरणे ने कहा, ‘‘यह योजना किसानों की आय बढ़ाने, उत्पादन लागत की भरपाई करने और कृषि में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। सातवीं किस्त के साथ, इस योजना का दायरा और बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जारी रहेगा।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments