scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएचसीएल टेक ने अमिताभ कांत को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

एचसीएल टेक ने अमिताभ कांत को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को अमिताभ कांत को आठ सितंबर, 2025 से अपना स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इस नियुक्ति को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है और नामांकन तथा पारिश्रमिक समिति ने इसकी सिफारिश की है। यह नियुक्ति पांच वर्षों के लिए है।

एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘‘हमें अमिताभ कांत के बोर्ड में शामिल होने पर खुशी है।’’ उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के निर्माण में कांत का समृद्ध अनुभव कंपनी की वृद्धि रणनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कांत जी20 में भारत के शेरपा भी रहे हैं। इससे पहले, कांत ने सरकार में प्रमुख पदों पर काम किया था, जिसमें नीति आयोग के मुख्य कार्य़पालक अधिकारी (सीईओ) का पद भी शामिल है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments