scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतखाद्य मंत्री उन्नत रासायनिक परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे

खाद्य मंत्री उन्नत रासायनिक परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) देश के विभिन्न उद्योगों में गुणवत्ता परीक्षण क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी 10 सितंबर को गाजियाबाद में राष्ट्रीय परीक्षण गृह में एक नई रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह अत्याधुनिक सुविधा पैकेज्ड पेयजल, प्राकृतिक मिनरल पानी, खाद्य पैकेजिंग सामग्री और सीमेंट और धातुओं सहित निर्माण सामग्री का परीक्षण करेगी।

इस प्रयोगशाला को आईएसओ/आईईसी 17025:2017 मानकों के तहत राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त हुई है। इसके अलावा, इसे भारतीय मानक ब्यूरो, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण और 1985 के उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत भी मंजूरी मिली हुई है।

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि इस प्रयोगशाला में विभिन्न क्षेत्रों के लिए अत्याधुनिक विश्लेषण करने को एटॉमिक एब्जॉर्प्शन स्पेक्ट्रोमीटर, गैस क्रोमेटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री सिस्टम और हाई-परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी जैसे उपकरण लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि प्रयोगशाला विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और उद्योगों को प्रशिक्षण, अनुसंधान और परीक्षण सहायता प्रदान करेगी।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments