scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोनी को जीएसटी दर में कटौती से टीवी मांग में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की उम्मीद

सोनी को जीएसटी दर में कटौती से टीवी मांग में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कंपनी सोनी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह टीवी सेट पर जीएसटी कटौती का आठ से 10 प्रतिशत लाभ उपभोक्ताओं को देगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक सुनील नैयर ने कहा कि इससे मांग में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

नैयर ने कहा कि देश में तेजी से विकसित हो रहे स्मार्ट प्रीमियम टीवी बाजार में एक अग्रणी कंपनी के रूप में, सोनी इंडिया को खपत में वृद्धि की उम्मीद है और वह इस गति का लाभ उठाने के लिए अपनी विपणन पहल को बढ़ा रही है।

नैयर ने कहा, ‘‘जीएसटी में कटौती से हमें उम्मीद है कि आठ से 10 प्रतिशत तक का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। इससे निश्चित रूप से खपत बढ़ेगी। खासकर 55 इंच और उससे बड़े टीवी खंड में, जहां ग्राहकों को कीमतों में अच्छा-खासा लाभ मिलेगा।’’

सरकार ने बुधवार को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा की और 32 इंच से अधिक स्क्रीन आकार वाले टीवी स्क्रीन पर शुल्क 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया।

जीएसटी दर कटौती से बिक्री में वृद्धि की उम्मीद करते हुए नैयर ने कहा, ‘‘हमारा संशोधित अनुमान मांग में पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जो पिछले अनुमानों से अधिक है।’’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments