scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई ने 4.46 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड परिपक्वता के छह साल पहले वापस खरीदे

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई ने 4.46 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड परिपक्वता के छह साल पहले वापस खरीदे

Text Size:

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई ने पूंजी प्रबंधन योजना के तहत परिपक्वता से छह साल पहले ही 4.46 करोड़ डॉलर मूल्य के बॉन्ड वापस खरीद लिए हैं।

अदाणी एनर्जी सोल्सूशंस लि. की अनुषंगी कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लि. (एईएमएल) ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 2031 में देय 4.46 करोड़ डॉलर के वरिष्ठ सुरक्षित नोट की पुनर्खरीद खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से पूरी हुई।

बयान में कहा गया है कि कंपनी ने 2031 तक देय कुल 30 करोड़ डॉलर मूल्य के बॉन्ड में से 4.46 करोड़ डॉलर मूल्य के बॉन्ड की पुनर्खरीद की है। इसका वित्तपोषण आंतरिक संसाधनों से किया गया है। इस पुनर्खरीद के बाद बकाया बॉन्ड 25.53 करोड़ डॉलर का रह गया है।

इससे पहले, कंपनी ने नवंबर, 2023 में निविदा पेशकश के तहत 12 करोड़ डॉलर और जून, 2025 में 4.95 करोड़ डॉलर मूल्य के बॉन्ड की खुले बाजार के जरिये पुनर्खरीद की थी। यह पुनर्खरीद 100 करोड़ डॉलर के वरिष्ठ सुरक्षित नोट के तहत किये गये थे जिसकी परिपक्वता अवधि 2030 है।

कंपनी के अनुसार, ये कदम उसके मजबूत नकदी प्रवाह और वित्तीय मजबूती को दर्शाते हैं।

बयान के मुताबिक, कंपनी बाजार की स्थितियों के अनुसार, आगे की देनदारी प्रबंधन गतिविधियों पर विचार कर सकती है, जिससे परिपक्वता अवधि में बकाया ऋण में उल्लेखनीय कमी आ सकती है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments