scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडियन ऑयल के निदेशक अरविंद कुमार को स्कोप एमिनेंस पुरस्कार

इंडियन ऑयल के निदेशक अरविंद कुमार को स्कोप एमिनेंस पुरस्कार

Text Size:

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) इंडियन ऑयल के निदेशक (रिफाइनरी) अरविंद कुमार को वर्ष 2022-23 के दौरान व्यक्तिगत नेतृत्व उत्कृष्टता के लिए ‘स्कोप एमिनेंस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, कुमार को ‘स्कोप एमिनेंस’ पुरस्कार (मिनीरत्न श्रेणी-I एवं II सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों) से सम्मानित किया गया। उनके पास निदेशक (पाइपलाइंस) का अतिरिक्त प्रभार भी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद कुमार को चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्प लि. (सीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक के कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट निष्पादन और नेतृत्व को लेकर यह पुरस्कार प्रदान किया है।

आईओसी ने कहा कि इंडियन ऑयल रिफाइनरीज मुख्यालय में महाप्रबंधक (तकनीकी) मामोनी बसुमतारी को भी उत्कृष्ट महिला नेतृत्व के लिए स्कोप अवॉर्ड प्रदान किया गया।

कुमार के कुशल नेतृत्व में सीपीसीएल ने अभूतपूर्व संचालन एवं वित्तीय उपलब्धियां हासिल करते हुए ‘शेड्यूल-ए’ का दर्जा प्राप्त किया।

कुमार के पास 35 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने मेगा रिफाइनिंग और पेट्रोरसायन परियोजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भाषा

रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments