scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआरबीआई ने आर गांधी को यस बैंक का चेयरमैन फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी

आरबीआई ने आर गांधी को यस बैंक का चेयरमैन फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) निजी क्षेत्र के यस बैंक ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने आर गांधी को बैंक का गैर-कार्यकारी चेयरमैन फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

गांधी रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर रह चुके हैं।

यस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने एक सितंबर, 2025 के अपने पत्र के माध्यम से राम सुब्रमण्यम गांधी को बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दी।

उनकी नियुक्ति 20 सितंबर, 2025 से 13 मई, 2027 तक के लिए है।

गांधी ने 2014 से 2017 तक तीन वर्षों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में काम किया। वह 37 वर्षों तक एक अनुभवी और कुशल केंद्रीय बैंकर रहे।

उन्हें पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments