scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबंगाल में पिछले साल पर्यटन में 5,710 करोड़ रुपये का निजी निवेश: अधिकारी

बंगाल में पिछले साल पर्यटन में 5,710 करोड़ रुपये का निजी निवेश: अधिकारी

Text Size:

कोलकाता, 27 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के पर्यटन क्षेत्र ने पिछले साल 5,710 करोड़ रुपये का निजी निवेश आकर्षित किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन) नंदिनी चक्रवर्ती ने एमसीसीआई पर्यटन सम्मेलन में कहा कि पिछले साल राज्य में 42 नए लक्जरी होटल खुले, जबकि 5,322 चालू इकाइयों और 3,755 और निर्माणाधीन होमस्टे पंजीकरण के साथ बंगाल पहले स्थान पर रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन क्षेत्र में पिछले साल लगभग 5,710 करोड़ रुपये का निजी निवेश आया है। इसी अवधि में, राज्य में 42 नए लक्जरी होटल खुले हैं।’’

एक बयान में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘दीघा स्थित जगन्नाथ धाम में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है और धार्मिक पर्यटन एक प्रमुख आकर्षण बन रहा है। त्योहारों पर पर्यटन भी बढ़ रहा है…।’’

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पिछले साल राज्य में 730 एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन, प्रदर्शनियां) कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्य के पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिसमें नदी पर्यटन, प्रवास और सांस्कृतिक अनुभवों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नदी पर्यटन प्राथमिकता होगी और विभाग इस दिशा में तालमेल बिठाने के लिए कोलकाता बंदरगाह के साथ मिलकर काम करेगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments