scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदिल्ली 2026 तक लगभग 8,000 ई-बसों के साथ ईवी राजधानी बनने की राह पर: मंत्री

दिल्ली 2026 तक लगभग 8,000 ई-बसों के साथ ईवी राजधानी बनने की राह पर: मंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने सोमवार को कहा कि फरवरी, 2026 तक 7-8 हजार नई इलेक्ट्रिक बसों के साथ दिल्ली देश की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) राजधानी के रूप में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

इस समय शहर में 3,400 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जो सिंह के कार्यभार संभालने के समय 400 से कुछ अधिक थीं। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक यह संख्या बढ़कर 6,000 तक होने की उम्मीद है।

मंत्री ने यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में भारत स्वच्छ परिवहन शिखर सम्मेलन-2025 को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली को 7-8 हजार बसों की जरूरत है। हमारा मानना ​​है कि हम फरवरी तक इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। इस विस्तार में शहर की ‘देवी’ बसें भी शामिल हैं, जिनका मकसद अंतिम छोर तक संपर्क को मजबूत करना है।”

सिंह ने कहा कि दिल्ली की नई ईवी नीति फरवरी तक जारी हो सकती है, जिसका मुख्य जोर चार्जिंग बुनियादी ढांचे पर होगा।

उन्होंने कहा कि बाहरी दिल्ली में आवासीय सोसायटियों, फ्लाईओवर के नीचे और खाली जमीनों पर बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी की संभावनाओं पर विचार भी किया जाएगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments