scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसात साल में महिलाओं की रोजगार दर दोगुनी होकर 40.3 प्रतिशत हुई

सात साल में महिलाओं की रोजगार दर दोगुनी होकर 40.3 प्रतिशत हुई

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) श्रम मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में महिलाओं की रोजगार दर पिछले सात वर्षों में लगभग दोगुनी होकर 2023-24 में 40.3 प्रतिशत हो गई है। यह 2017-18 में 22 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने कहा कि इस अवधि में बेरोजगारी दर 5.6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत पर आ गई।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के तहत देश में 70 प्रतिशत महिला कार्यबल भागीदारी सुनिश्चित करना है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में महिला कार्यबल भागीदारी दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पीएलएफएस (आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण) के आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं की रोजगार दर (डब्ल्यूपीआर) 2017-18 के 22 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 40.3 प्रतिशत हो गई है।

बेरोजगारी दर (यूआर) 2017-18 के 5.6 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 3.2 प्रतिशत पर आ गई, जो महिलाओं के लिए रोजगार के अवसरों में सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

मंत्रालय ने बताया कि महिला स्नातकों की रोजगार क्षमता भी 2013 के 42 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 47.53 प्रतिशत हो गई है।

स्नातकोत्तर और उससे ऊपर की शिक्षा पाने वाली महिलाओं में रोजगार दर 2017-18 के 34.5 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 40 प्रतिशत हो गई है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments