scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन ने ऊर्जा दक्षता के लिए ईईएसएल के साथ साझेदारी की

आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन ने ऊर्जा दक्षता के लिए ईईएसएल के साथ साझेदारी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन ने समूह के विविध विनिर्माण कार्यों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ साझेदारी की है।

आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (एबीएमसीपीएल), आदित्य बिड़ला समूह की शीर्ष प्रबंधन कंपनी है। आदित्य बिड़ला समूह का कारोबार धातु, सीमेंट, कपड़ा सहित विविध क्षेत्रों में फैला है।

सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार ईईएसएल ने समूह के विविध विनिर्माण कार्यों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ईईएसएल ने कहा, ”130 से अधिक सुविधाओं और 1.79 करोड़ टीओई (तेल समतुल्य टन) की कुल ऊर्जा खपत के साथ, आदित्य बिड़ला समूह 2050 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस साझेदारी का मकसद तकनीकी व्यवहार्यता अध्ययनों, पायलट परियोजनाओं और क्षमता निर्माण पहलों के जरिये औद्योगिक ऊर्जा दक्षता और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने में तेजी लाना है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments