scorecardresearch
Saturday, 17 January, 2026
होमविदेशभारतीय प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल के मधेस प्रांत के मुख्यमंत्री के साथ सूखा निवारण पर चर्चा की

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल के मधेस प्रांत के मुख्यमंत्री के साथ सूखा निवारण पर चर्चा की

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 14 अगस्त (भाषा) भारत के जल शक्ति मंत्रालय के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को नेपाल के मधेस प्रांत के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह से मुलाकात की और क्षेत्र में सूखे के संकट पर चर्चा की। इस क्षेत्र पर इस साल मानसून में देरी का गंभीर असर पड़ा है।

भारत की सीमा से लगे प्रमुख कृषि क्षेत्र, मधेस प्रांत को इस मानसून के मौसम में देर से और अपर्याप्त वर्षा के कारण गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिससे समय पर बुवाई नहीं होने की वजह से किसानों की आजीविका पर खतरा पैदा हो गया है।

प्रांत में हाल में कुछ वर्षा हुई है, जिससे किसानों और स्थानीय समुदायों को आंशिक राहत मिली है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रांत में पानी की कमी को दूर करने के लिए भूजल संसाधनों के उपयोग पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सिंह को आश्वासन दिया कि भारतीय तकनीशियनों की एक टीम जल्द ही मधेस प्रांत के विभिन्न हिस्सों में भूजल की उपलब्धता का आकलन करने के लिए विस्तृत अध्ययन करेगी।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments