scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतयात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में मामूली रूप से घटकर 3,40,772 इकाई

यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में मामूली रूप से घटकर 3,40,772 इकाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर मामूली रूप से घटकर 3,40,772 इकाई रह गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई 2024 में 3,41,510 इकाई रही थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने बयान में कहा, ‘‘ जुलाई 2025 में सभी वाहन खंडों ने स्थिर प्रदर्शन दर्ज किया, हालांकि यात्री वाहन खंड में समग्र धारणा मंद रही।’’

सियाम के अनुसार पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 15,67,267 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 14,41,694 इकाई थी।

दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 15,67,267 इकाई हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 14,41,694 इकाई थी।

सियाम ने बयान में कहा कि पिछले महीने स्कूटर की बिक्री 6,43,169 इकाई रही, जो जुलाई 2024 में 5,53,642 इकाई की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। मोटरसाइकिलों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 8,90,107 इकाई हो गई। मोपेड की बिक्री जुलाई में नौ प्रतिशत घटकर 33,991 इकाई रह गई।

वाहन विनिर्माताओं के संगठन के अनुसार जुलाई में तिपहिया वाहनों की संख्या में सालाना आधार पर 17.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 69,403 इकाई रही। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 59,073 इकाई थी।

मेनन ने कहा, ‘‘ अगस्त के अंत में ओणम उत्सव के साथ शुरू होने वाले त्योहारों से भारतीय मोटर वाहन उद्योग में आने वाले महीनों में मांग में तेजी आने की उम्मीद है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments