scorecardresearch
Thursday, 10 July, 2025
होमदेशमुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा पर रायगढ़ के अघोर गुरु पीठ पहुंचे, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा पर रायगढ़ के अघोर गुरु पीठ पहुंचे, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से भी आशीर्वाद लिया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.

Text Size:

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचे. यहां उन्होंने आश्रम के उपासना स्थल में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से भी आशीर्वाद लिया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.

इस मौके पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

share & View comments