scorecardresearch
शनिवार, 28 जून, 2025
होमदेशकेरल: समुद्र में फंसे 40 मछुआरे बचाए गए

केरल: समुद्र में फंसे 40 मछुआरे बचाए गए

Text Size:

त्रिशूर (केरल), 28 जून (भाषा) केरल के त्रिशूर जिले में शनिवार को नाव का इंजन खराब होने के कारण समुद्र में फंसे 40 मछुआरों को बचाया गया और सुरक्षित तट पर लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यहां चेट्टुवा बंदरगाह से मछली पकड़ने गए मछुआरों को एक मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा। हालांकि, मत्स्य पालन समुद्री प्रवर्तन की बचाव टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

बयान में कहा गया कि समुद्र में फंसे सभी मछुआरे काझिमब्रम और वलप्पड़ क्षेत्रों से थे और नाव का मालिक एक स्थानीय व्यक्ति था।

शुक्रवार दोपहर को अझिकोड मत्स्य केन्द्र को संदेश प्राप्त हुआ कि इंजन में खराबी के कारण मछली पकड़ने वाली नौका और उसके कर्मचारी समुद्र में फंस गए हैं।

बयान में कहा गया है कि मत्स्य विभाग में सहायक निदेशक डॉ. सी सीमा के निर्देश पर बचाव दल ने अपना अभियान शुरू किया और फंसे हुए मछुआरों को बचाया।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments