scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशराजस्थान में अनेक जगह भारी बारिश

राजस्थान में अनेक जगह भारी बारिश

Text Size:

जयपुर, 24 जून (भाषा) राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह भारी से अति भारी बारिश हुई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में मानसून की सक्रियता अभी बनी रहेगी।

इसके अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में विशेषकर पूर्वी राजस्थान में कई जगह भारी से अतिभारी बारिश हुई। सबसे अधिक 180 मिलीमीटर बारिश बारां के मांगरोल में दर्ज की गई।

इसी तरह बारां में किशनगंज में लगभग 110 म‍िमी. और शाहाबाद में 170 म‍िमी. बारिश हुई। वहीं सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, अलवर व झुंझुनू जिले में कहीं कहीं 30 से 60 मिलीमीटर तक बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में एक नया मौसमी तंत्र बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से फिर भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments