scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशपंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के महिला बार रूम में लगी आग

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के महिला बार रूम में लगी आग

Text Size:

चंडीगढ़, 23 जून (भाषा) पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के महिला बार रूम में सोमवार को आग लग गई। बार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बार रूम में आग लगी और इसके कारण पास के दो कमरों को भी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को और फैलने से रोका।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरतेज सिंह नरूला को फोन कर घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वह सुबह ही परिसर में पहुंच गए।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने सभी सदस्यों को भेजे संदेश में कहा, ‘‘हमें बड़े खेद के साथ बार के सम्मानित सदस्यों को सूचित करना पड़ रहा है कि आज तड़के आग लग गई। आग लगने से महिला बार रूम पूरी तरह से नष्ट हो गया है…’’

ऐसा अनुमान है कि इस घटना के कारण अनुमानतः 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

कार्यकारी समिति ने कहा कि वह क्षति की भरपाई करने तथा यथाशीघ्र सामान्य कामकाज बहाल करने के लिए सभी आवश्यक उपाय सक्रियता से कर रही है।

पत्र में कहा गया, ‘‘महिला बार रूम की मरम्मत के लिए पर्याप्त वित्तीय आवश्यकताओं को देखते हुए सभी सदस्यों, विशेष रूप से वरिष्ठ सदस्यों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से इस काम के लिए उदारतापूर्वक योगदान देने का अनुरोध किया जाता है। दान उचित रसीद के साथ बार एसोसिएशन के लेखा कार्यालय में जमा किया जा सकता है।’’

भाषा

प्रीति दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments