scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशपुरी के राजा के छोटे भाई का निधन

पुरी के राजा के छोटे भाई का निधन

Text Size:

भुवनेश्वर, 16 जून (भाषा) गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब के छोटे भाई रणरनाबा देब का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देब को ‘थाता राजा’ (राजा की टीम का हिस्सा) के नाम से जाना जाता था, उनका एक निजी अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया।

परिवार ने कहा, ‘‘वह स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से पीड़ित थे।’’

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने देब के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पुरी के थाता राजा रणरनाबा देब के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान जगन्नाथ उन्हें इस असहनीय दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान जगन्नाथ के चरणों में प्रार्थना करता हूं।’’

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि देब का अंतिम संस्कार पुरी के ‘स्वर्ग द्वार’ श्मशान घाट पर किया जाएगा।

भाषा शोभना नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments