scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशनागरिक सतर्क रहें और अनावश्यक आवाजाही से बचें: फलस्तीन में भारत का प्रतिनिधि कार्यालय

नागरिक सतर्क रहें और अनावश्यक आवाजाही से बचें: फलस्तीन में भारत का प्रतिनिधि कार्यालय

Text Size:

रामल्ला, 14 जून (भाषा) फलस्तीन के रामल्ला स्थित भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने शनिवार को परामर्श जारी कर क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों को क्षेत्रीय तनाव के मद्देनजर सतर्क रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने को कहा।

एक आपातकालीन नंबर प्रदान करते हुए कार्यालय ने सहायता चाहने वालों से +970592916418 या कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर संपर्क करने को कहा।

भारतीय कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘ क्षेत्र में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, फलस्तीन में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय स्तर पर बताई गई सुरक्षा और आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करें। कृपया सावधानी बरतें और अनावश्यक आवाजाही से बचें।’’

यह परामर्श क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद जारी किया गया। शुक्रवार को इजराइल ने ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया था।

ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमले किये, जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गये और दर्जनों घायल हो गये।

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments