scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलआरसीबी के कप्तान पाटीदार पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

आरसीबी के कप्तान पाटीदार पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

Text Size:

मुंबई, आठ अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आरसीबी ने सोमवार को खेला गया यह मैच 12 रन से जीता था। पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.2 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था और इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’’

आरसीबी की टीम अभी छह अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसका अगला मैच 10 अप्रैल को बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments