scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलइशांत शर्मा पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

इशांत शर्मा पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

Text Size:

हैदराबाद, सात अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर रविवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट अंक उनके खाते में जोड़ा गया।

इंडियन प्रीमियर लीग ने एक बयान में कहा, ‘‘इशांत शर्मा ने नियम 2.2 के तहत लेवल एक के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।’’

आईपीएल की आचार संहिता का नियम 2.2 ‘मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान उपकरण या साजो-सामान के दुरुपयोग’ से संबंधित है।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इशांत ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और चार ओवर में बिना विकेट हासिल किए 53 रन लुटाए। कुल मिलाकर उन्होंने तीन मैच में 107 रन दिए हैं और केवल एक विकेट लिया है।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments