scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलगुजरात जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल फाइनल में

गुजरात जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल फाइनल में

Text Size:

 मुंबई, 13 मार्च (भाषा) मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एलिमिनेटर मैच में बृहस्पतिवार को यहां गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

मुंबई इंडियंस के सामने 15 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी।

मुंबई ने चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद गुजरात की टीम को 19.2 ओवर में 166 रन पर आउट कर दिया।

गुजरात के लिए डैनियल गिब्सन ने 34, फोबे लिचफील्ड ने 31 और भारती फूलमाली ने 30 रन का योगदान दिया।

मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने तीन विकेट चटकाये

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments