scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलभारतीय निशानेबाजी लीग 24 नवंबर से सात दिसंबर तक

भारतीय निशानेबाजी लीग 24 नवंबर से सात दिसंबर तक

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने शुक्रवार को बताया कि पहली भारतीय निशानेबाजी लीग (एसएलआई) को खेल की वैश्विक नियामक संस्था से ‘विंडो’ मिल गई है और यह टूर्नामेंट अब 24 नवंबर से सात दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

एनआरएआई अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने इस फ्रेंचाइजी आधारित लीग का प्रस्ताव रखा था और पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार इसका आयोजन मार्च में होना था।

एनआरएआई ने राष्ट्रीय महासंघ के शासी निकाय से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद पिछले साल नवंबर में एसएलआई की मेजबानी करने के अपने इरादे की घोषणा की थी।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) से मान्यता प्राप्त इस लीग में भारत के चोटी के निशानेबाज भाग लेंगे।

कलिकेश ने कहा, ‘‘हम सभी बहुत उत्साहित हैं। आईएसएसएफ ने अब एसएलआई को मान्यता दे दी है और अपने आधिकारिक कैलेंडर में इसके लिए विंडो आवंटित कर दी है। यह अब आधिकारिक तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है।’’

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments