बेंगलुरू, सात मार्च (भाषा) भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 29 महिला क्रिकेटरों के लिए पांच दिवसीय कोचिंग शिविर आयोजित करेगा।
यह शिविर 24 से 28 मार्च तक बेंगलुरु में कराया जाएगा और इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगी जिनमें शून्य से लेकर आंशिक दृश्यता तक की श्रेणी शामिल है।
सीएबीआई के अध्यक्ष डॉ. महंतेश जी किवादासन्नावर ने कहा, ‘‘यह शिविर सिर्फ ट्रेनिंग नहीं बल्कि इससे कहीं अधिक है। यह बाधाओं को तोड़ने, प्रतिभा को निखारने और ऐसा भविष्य बनाने के बारे में है जहां महिला दृष्टिहीन क्रिकेट फल-फूल सके। ’’
भाषा नमिता पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
