scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलचोट के कारण भारत के खिलाफ फाइनल से बाहर हो सकते हैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हेनरी

चोट के कारण भारत के खिलाफ फाइनल से बाहर हो सकते हैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हेनरी

Text Size:

दुबई, सात मार्च (भाषा) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं हालांकि कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि वह रविवार को फाइनल तक ठीक हो जायेंगे ।

हेनरी ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक दस विकेट लिये हैं जिसमें भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पांच विकेट शामिल है ।

तैतीस वर्ष के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे ।

स्टीड ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा ,‘‘ मैट के कंधे में चोट लगी है और वह असहज महसूस कर रहा है । उसका स्कैन कराया गया है और उम्मीद है कि वह मैच तक फिट हो जायेगा ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments