scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलअराविंद प्राग मास्टर्स खिताब के करीब

अराविंद प्राग मास्टर्स खिताब के करीब

Text Size:

प्राग (चेक गणराज्य) , सात मार्च (भाषा) ग्रैंडमास्टर अराविंद चिदंबरम प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में चेक गणराज्य के डेविड नावारा से आसान ड्रॉ खेलने के बाद पहला बड़ा टूर्नामेंट जीतने के करीब पहुंच गए हैं ।

अराविंद के अब 5 . 5 अंक हो गए हैं और वह आर प्रज्ञानानंदा से आधा अंक आगे हैं जिन्होंने वियतनाम के कुआंग लीम ली से ड्रॉ खेला ।

आखिरी दौर में अराविंद का सामना तुर्किये के एडिज गुरेल से और प्रज्ञानानंदा का नीदरलैंड के अनीश गिरि से होगा ।

पहले तीन मुकाबले हारने के बाद चीन के ग्रैंडमास्टर वेइ यि ने शानदार वापसी करते हुए स्थानीय खिलाड़ी एंगुयेन थाइ दाइ वान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया । जर्मनी के विंसेंट केमेर , गुरेल और गिरि चौथे स्थान पर हैं ।उनके बाद कुआंग लीम, नावारा और सैम शैंकलैंड हैं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments