scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलजील ने आईटीएफ डब्ल्यू35 टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय अंकिता को हराकर उलटफेर किया

जील ने आईटीएफ डब्ल्यू35 टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय अंकिता को हराकर उलटफेर किया

Text Size:

गुरुग्राम, छह मार्च (भाषा) जील देसाई ने बृहस्पतिवार को यहां आईटीएफ डब्ल्यू35 अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में हमवतन और भारत की नंबर एक खिलाड़ी अंकिता रैना को तीन सेट चले कड़े मुकाबले में हराकर उलटफेर किया जबकि वैदेही चौधरी भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

जील ने एशियाई खेल 2018 की कांस्य पदक विजेता अंकिता को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया जबकि वैदेही ने हमवतन सहजा यमलापल्ली को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

युगल में श्रीवल्ली रश्मिका और वैदेही की जोड़ी ने जर्मनी की एंटोनिया स्मिट और बेल्जियम की क्लारा व्लासेलायर की जोड़ी को सीधे सेट में 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments